🔥 ट्रेंडिंग कालाडेरा नगर पालिका का कोई एक्शन नहीं... अभिनेता तनुज वर्मानी: काम पर सीख रहा ह... केरथी सुरेश और राधिका आपटे की गैंगस्टर... रणबीर कपूर की 'रामायण' रिलीज हुई नई गी... नेटफ्लिक्स पर 'मीठे में क्या है' का ट्... ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਲਈ ਖ਼ੁਸ਼ਖ਼ਬ...
26 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मनोरंजन

बिहार सरकार कला एवं संस्कृति कि ओर से कौमुदि महोत्सव का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 26 अक्टू. 2026, 11:26 AM 👁 21
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति कि ओर से पटनासिटी के गयघाट स्थित गुलजारबाग स्टेडियम में कौमुदी महोत्सव 2026का आयोजन

कौमुदी महोत्सव-2026 में पटना साहिब की सांस्कृतिक विरासत की छटा, समाजसेवी, पत्रकार और कलाकार हुए सम्मानित_


विभाग कि ओर से बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से कौमुदी महोत्सव-2026 पटना सिटी के गायघाट स्थित गुलजारबाग स्टेडियम में आयोजित किया गया , कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर, मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। महोत्सव में देवी गीतों की सुरीली प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बख्शी अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ जुटी रहीं। महोत्सव में कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, दीघा विधायक संजीव चौरसिया, कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता, पटना साहिब विधायक रत्नेश कुमार, युवा सामाजिक नेता नितिन कुमार रिंकू,बिहार किसान आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण मेहता , पाटलिपुत्र परिषद के सचिव संजीव यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाजसेवा, पत्रकारिता, कला और बौद्धिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समाजसेवा के क्षेत्र में सरोज जायसवाल को सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, पत्रकारिता के क्षेत्र में इसके अलावा महोत्सव में शामिल सभी कलाकारों को उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और कला के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का स्वागत राधा-कृष्ण की स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।
कौमुदी महोत्सव ने बिहार की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को मंच प्रदान करने के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। महोत्सव के माध्यम से पटना साहिब की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक संगीत की विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।
वाइट देवी गायिका
📲Get App