🔥 TRENDING मुरबाड तालुका कुणबी समाज संघटनेची वार्... वाराणसी में काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी... ਅਮਿਤ ਸ਼ਾਹ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਰਵਿੰ... पटना, बिहार में दुर्गा माँ पंडाल का उद... Karnataka Governor Dr. Sudha Yadav con... KSRTC to Install Advanced ADAS Technol...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर ट्रक-बाइक की टक्कर, दो नर्सिंग छात्राओं समेत तीन की मौत

✍️ Reporter: Vikas Shukla 🗓 17 Oct 2026, 05:24 PM 👁 89
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो नर्सिंग छात्राओं सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा भीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

जनपद लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 3 बजे भीरा-पलिया नेशनल हाईवे पर एक अत्यंत गंभीर सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक तीनों को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया और बाइक ट्रक के नीचे फंस गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत भीरा पुलिस को सूचित किया। सूचना पर भीरा थाना अध्यक्ष अमित पांडेय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान प्रियंका (24) पुत्री पृथ्वी पाल निवासी बोटन पुरवा, थाना निघासन और क्रांति (18) पुत्री अज्ञात के रूप में हुई है। तीसरे मृतक एक अज्ञात युवक है जिसकी उम्र लगभग 32 वर्ष बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका प्रियंका और क्रांति भीरा के संतगढ़ स्थित वन बीट कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंस की छात्राएं थीं। वे प्रतिदिन कॉलेज से अप-डाउन करती थीं और हादसे के समय कॉलेज से घर लौट रही थीं। थाना अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि भीरा-पलिया मार्ग एक नेशनल हाईवे होने के कारण इस हादसे के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। पुलिस जाम खुलवाने और यातायात सामान्य करने के प्रयास में जुटी है।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। वहीं, हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
📲Get App