🔥 TRENDING Assam Rifles Wins Capt N Kengurüse Mem... Assam Police Arrest Man Over Fake Medi... Assam Seizes 700 Bags of Urea in Dima... SEPC Limited Announces Rescission of S... Tesla Shares Surge Overnight as Stock... Same Court, Same Complainant: Proceedi...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में में बदले परिवेश का असर देखने को मिला

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 26 Oct 2026, 04:05 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के सासाराम में पर्यटन के क्षेत्र में बदले परिवेश का असर देखने को मिला

सासाराम से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार में पर्यटन के क्षेत्र में बदले परिवेश का असर देखने को मिला है। देर रात वाराणसी से बोधगया की ओर जा रहे कर्नाटक के एक टूरिस्ट बस से पहुंचे पर्यटक सासाराम के NH-19 के किनारे एक ढाबा पर नाचते गाते देखे गए। सुनसान तथा वीरान इलाके में भी दक्षिण भारत से आए पर्यटकों की टीम देर रात तक इंजॉय करती नजर आई। इसमें महिलाएं भी नजर आई। चुकी मौसम धीरे-धीरे सुहाना होते जा रहा है, ऐसे में राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले पर्यटक इस क्षेत्र से जब गुजरते हैं तो इलाके की खूबसूरती को देखकर रुक जाते हैं। लेकिन देर रात तक पर्यटकों के ग्रुप को जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं, सभी अपने परंपरागत संगीत पर इंजॉय करते देखे गए। यह सुरक्षित माहौल और उनका विश्वास बताता है कि बिहार की तस्वीर बदली है। और रात में भी पर्यटक आराम से मौसम का आनंद लेते हुए चहल कदमी कर रहे हैं। वाराणसी से बोधगया के बीच काफी संख्या में पर्यटकों की आवा जाही होती है। ऐसे में दक्षिण भारत के पर्यटकों की टीम को रात में एंजॉय करते देख स्थानीय लोग भी काफी प्रसन्न हुए। यह तस्वीर अब आम दिनों की तरह सामान्य हो गई है।
📲Get App