🔥 ट्रेंडिंग Abrogation of integrated kashmir with... मालेगाव आयुक्त रवींद्र जाधव पर 80,000... जॉन वैंसी की रिपोर्ट Nc mein baghawat Omar Farooq ki badh... आईएमडी ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल... छह राज्यों में SIR की अंतिम तिथि बढ़ाई...
31 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिहार में 2–6 नवंबर को नियोजन एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला, अररिया में 6 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 31 अक्टू. 2026, 08:56 AM 👁 17
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के नौ जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक नियोजन एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल योग्यता रखने वाले युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से नौकरी के अवसर मिलेंगे।

बिहार के नौ जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक जिलास्तरीय नियोजन एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अवसर प्रदान करना है।

इस मेले में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के पोर्टल https://detjob.bihar.gov.in पर पहले से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जिन युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।

मेला में भाग लेने वाली निजी क्षेत्र की कंपनियों और नियोजकों को भी उसी पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक होगा। कंपनियाँ विभिन्न शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने जिले में तय तारीख पर आवश्यक शैक्षणिक और अन्य दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित हों। नियोजन मेले से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002965656 उपलब्ध कराया गया है।
📲Get App