🔥 TRENDING बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की बे... (आज का मौसम गाजीपुर up का) Reliance, Tata Steel Propel Sensex Ove... BJP slams opposition rally at Delhi’s... Tapgate case against Telangana ministe... Islamic Academy Director Arrested for...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बिहार का वायरल बॉय सोनू कुमार एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर के मुताबिक, सोनू ने कहा है कि उसने U

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 02 Nov 2026, 10:13 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आपको याद होगा कि साल 2022 में नालंदा जिले के नीमा कोल गांव के रहने वाले सोनू कुमार का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस समय उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बेहतर श

बिहार का वायरल बॉय सोनू कुमार एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीर के मुताबिक, सोनू ने कहा है कि उसने UPSC की तैयारी पूरी कर ली है। अब उसे बस अपनी उम्र पूरी होने का इंतजार है। सोनू ने यह भी दावा किया कि उसने फिजिक्स पर पूरी तरह कंट्रोल कर लिया है।
आपको याद होगा कि साल 2022 में नालंदा जिले के नीमा कोल गांव के रहने वाले सोनू कुमार का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस समय उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर बेहतर शिक्षा की मांग की थी। उसकी पढ़ाई के प्रति लगन देखकर कई लोग मदद के लिए आगे आए थे। बाद में सोनू को राजस्थान के कोटा में पढ़ने का अवसर मिला।
अब UPSC की तैयारी और फिजिक्स पर अपनी पकड़ को लेकर उसका बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है। कभी बेहतर शिक्षा के लिए गुहार लगाने वाला सोनू अब बड़े सपने देख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उसके इस सफर को याद कर रहे हैं
📲Get App