🔥 ट्रेंडिंग अकबरपुर और गोविंदपुर में बाल विवाह मुक... नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम में राज्य... ਰਵਿੰਦਰ ਜਡੇਜਾ ਨੇ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਦੇ ਦੋਹਰੇ ਸੈ... बीएसएनएल ने मोबाइल टावर लगाने के लिए V... पंजाब पुलिस ने 31 वरिष्ठ अधिकारियों का... ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਬੀਤ ਗਏ, ਮੌੜ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਨੂੰ ਨਹੀ...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

बिहार के पटना जिला मोकामा विधानसभा के बाहुबली और चर्चित विधायक अनंत सिंह कि छोटी बेटी शिवांगी सिंह कि शादी में उमड़ी समर्थकों कि भीड़

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 25 नव. 2026, 05:23 PM 👁 20
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार के पटना जिला के मोकामा विधानसभा के चर्चित विधायक अनंत सिंह के गांव लदमा में छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी आज, लाखों की भीड़ उमड़ी

लदमा, 25 नवंबर 2026। मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी आज लदमा में धूमधाम से संपन्न हो रही है। इस शाही विवाह समारोह को लेकर सुबह से ही पूरे गांव में उत्सव का माहौल है। हजारों की संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। लदमा के मुख्य मार्ग से विधायक अनंत कुमार सिंह के पैतृक आवास तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर लोगों का रेला लगा हुआ है।
शादी समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों का आगमन लगातार जारी है। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद विवेक ठाकुर भी यहां पहुंचकर अनंत कुमार सिंह से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा कई विधायक और अन्य राजनीतिक हस्तियां भी विवाह समारोह में शामिल होने पहुंच रही हैं।
लदमा में अतिथियों और आम लोगों के लिए खाने-पीने की विशेष व्यवस्था की गई है। विभिन्न स्थानों पर भोजन के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कुछ ही समय में भोजन वितरण शुरू होने की तैयारी है। वहीं, विवाह समारोह में घुड़दौड़ का आयोजन भी शुरू हो चुका है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रात में जयमाला का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है।
इस विवाह समारोह में बिहार के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचे हैं। जमुई, भागलपुर, लखनऊ सहित कई स्थानों से आए लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी भव्य शादी पहले कभी नहीं देखी।
गौरतलब है कि अनंत कुमार सिंह ने सामाजिक माध्यमों के जरिए आम लोगों को भी शादी में शामिल होने का आमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि जिन लोगों तक निमंत्रण पत्र नहीं पहुंचा है, वे भी विवाह समारोह में आ सकते हैं। यही वजह है कि हजारों की संख्या में लोग इस शादी का हिस्सा बनने पहुंचे हैं।
📲Get App