🔥 ट्रेंडिंग महाराष्ट्र राज्यव्यापी विशेष सत्यशोधक... નવી ઊર્જા, નવો સંચાર અને નવા સંકલ્પ સા... वाराणसी: लालपुर-पाण्डेयपुर थाना में चो... एफबीआई ने जारी किया 'टेन मोस्ट वांटेड'... ओडिशा ने 17 जिलों में 3 दिन का पॉलियो... ओडिशा ने शुरू किया 2026 पोलियो टीकाकरण...
22 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भोपाल पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
स्थानीय

भोपाल पुलिस दूरसंचार मुख्यालय में श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 05:18 PM 👁 69
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में पुलिस अधीक्षक श्री गुरु दत्त शर्मा एवं उप निरीक्षक (रेडियो) श्री महेश शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल में आज एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री गुरु दत्त शर्मा एवं उप निरीक्षक (रेडियो) श्री महेश शर्मा को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवाकाल को याद किया।

समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) श्री समीर सौरभ, सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण झारिया, पुलिस अधीक्षक शशांक गर्ग, पुलिस अधीक्षक डायल-112 श्रीमती नीतू ठाकुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। सभी ने श्री गुरु दत्त शर्मा और श्री महेश शर्मा की पुलिस सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

उपस्थित अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हो रहे दोनों अधिकारियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। सभी ने उनके सफल सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
📲Get App