🔥 TRENDING बस्तर में लगातार बारिश के कारण 24 सितं... લુણાવાડા વિવિધ શાળાઓમાં ક્લસ્ટર કક્ષાન... Girl filmed being molested in Samastip... Anant’s aide makes it to final three J... Senior leader Ashok defends government... Madhya Pradesh to start SUGAM bus serv...
24 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भोपाल में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ, 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना
Travel

भोपाल में 25 सितंबर को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ, 15 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Sep 2026, 05:14 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

यातायात व्यवस्था में किया जाएगा आवश्यकतानुसार बदलाव, आमजन की सुविधा के लिए जारी रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था

भोपाल। 25 सितंबर 2026 को भेल दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के शुभारंभ का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 351 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान करीब 15 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने आमजन की सुविधा और यातायात के सुचारू संचालन के लिए आवश्यकतानुसार परिवर्तित यातायात व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, ड्रॉप एंड गो तथा पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यातायात व्यवस्था के तहत कुछ मार्गों पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं, कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का उपयोग करने की अपील की गई है।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। शुरुआती चरण में 351 बसों को रवाना किया जाना है, जिससे प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को विस्तार देने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान अनावश्यक रूप से प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
📲Get App