🔥 TRENDING Mawlai clinches SPL 2026 title as Lajo... मुक्ताबाई नगर, गणेश नगर च्यामार्फत देव... 8-year-old girl subjected to inhumane... India’s Air Chief says No F-35 Offer,... સુરતમાં નવરાત્રી ગરબા આયોજકો માટે ફાયર... श्रमिक परिवार की बेटी जया को 20 हजार क...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भोपाल: खजूरी सड़क पुलिस ने 225 लीटर अवैध शराब और कार जब्त की, ₹14.95 लाख की संपत्ति जब्त, एक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 10 Oct 2026, 09:40 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोपाल के खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 225 लीटर अवैध देशी शराब और एक टाटा नेक्सान कार जब्त की है। इस जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत ₹14.95 लाख बताई जा रही है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

भोपाल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। खजूरी सड़क थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए नीले रंग की टाटा नेक्सान कार (MP04CU6692) से 225 लीटर अवैध देशी प्लेन मदिरा जब्त की है। इस कार्रवाई में कुल ₹14,95,000 की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें कार की कीमत ₹14 लाख और शराब की कीमत ₹95,000 बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

घटना का विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि 8 अक्टूबर 2026 को थाना खजूरी सड़क पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग की टाटा नेक्सान कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने खजूरी मस्जिद के पास, ईटखेड़ी रोड ग्राम खजूरी सड़क पर घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में 25 कार्टून, जिनमें कुल 1250 क्वार्टर यानी 225 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।

पुलिस ने कार चालक अजय बैरागी से शराब परिवहन संबंधी वैध लाइसेंस या दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी चालक कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी अजय बैरागी पिता बाबूलाल बैरागी, उम्र 31 वर्ष, निवासी विवेकानंद स्कूल के पास, भीमनगर, थाना अरेरा हिल्स, जिला भोपाल के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्रवाई की गई। आरोपी अजय बैरागी थाना अरेरा हिल्स जिला भोपाल में सूचीबद्ध गुण्डा बदमाश भी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त भोपाल श्रीमान संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री आदर्शकांत शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री संजीव कुमार पाठक एवं सहायक पुलिस आयुक्त बैरागढ़ श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी उनि राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सउनि प्रवीण सिंह, प्रआर. राहुल गुरू, प्रआर. युवराज सिंह, आर. वरुण त्रिपाठी, आर. गौतम मानकर, आर.गोविन्दा धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
📲Get App