🔥 ट्रेंडिंग हिमाचल प्रदेश ने सीबीएसई स्कूल के शिक्... उत्तरा प्रदेश ने सेब के बागों से जीआई-... उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने दिव्य... रॉबरी से घरेलू मदद की जाँच की माँग बढ़... व्यावसायिक LPG सिलिंडर की कीमतें बढ़ीं... यूपीआई पर 0.4% टैक्स के विरोध में व्या...
01 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भोपाल: डायल-112 ने घर से भटकी 10 वर्षीय बालिका को परिजनों से मिलाया

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 01 अक्टू. 2026, 06:13 PM 👁 12
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भोपाल के थाना ईटखेड़ी क्षेत्र में घर का रास्ता भटक गई एक 10 वर्षीय बालिका को डायल-112 के जवानों ने सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुँचाया।

भोपाल जिले के थाना ईटखेड़ी क्षेत्र अंतर्गत गोल खेड़ी के पास एक 10 वर्षीय बालिका घर का रास्ता भटक गई थी। इस संबंध में सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को 30 सितंबर 2026 को शाम 05:26 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को सहायता के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अरुण एवं पायलट पुरषोत्तम ने बालिका को अपने संरक्षण में लिया। स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर बालिका ने बताया कि वह सुखीसेवनियाँ क्षेत्र के ओंकारसेवनियाँ गाँव में रहती है।

बालिका द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सुखीसेवनियाँ थाने से संपर्क किया गया, जहाँ से बालिका के परिजनों की जानकारी प्राप्त हुई। परिजनों को सूचित कर ईटखेड़ी थाने बुलाया गया। डायल-112 जवानों बालिका को एफआरवी वाहन से थाने ले गए। कुछ समय पश्चात बालिका के परिजन थाने पहुंचे, जिन्होंने बालिका की पहचान और सत्यापन के बाद उसे सुरक्षित सौंपा गया।
📲Get App