🔥 TRENDING Arun Govil and Dipika Chikhlia reunite... Top 5 OTT Releases to Watch This Week... Leading Indian OTT Platform Announces... Four Hindi Movies and OTT Series to Re... Rajinikanth explains his decision to j... Official Trailer of 'The Last Temptati...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भैरू चौक पर 11 से गरबा नाइट, ललिता व प्रवीण प्रस्तुतियां देंगे

✍️ Reporter: NARAYAN LAL 🗓 06 Oct 2026, 07:25 AM 👁 163
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सुमेरपुर। नवरात्रि पर भैरू चौक नवयुवक मंडल समिति की ओर से भैरू चौक डांडिया नाइट-2026 का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होगा।

भैरू चौक पर 11 से गरबा नाइट, ललिता व प्रवीण प्रस्तुतियां देंगे

सुमेरपुर। नवरात्रि पर भैरू चौक नवयुवक मंडल समिति की ओर से भैरू चौक डांडिया नाइट-2026 का आयोजन 11 से 20 अक्टूबर तक होगा। गरबा महोत्सव को लेकर आयोजन स्थल पर तैयारियां चल रही है। आयोजन में गुजरात की प्रसिद्ध गरबा गायिका ललिता औदिच्य और गरबा गायक प्रवीण राठौड़ प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजन समिति के अनुसार इस वर्ष गरबा नाइट में दलेपत चौहान म्यूजिकल ग्रुप की ऑर्केस्ट्रा के साथ गरबा एवं डांडिया होगा। विशेष रूप से गजेन्द्र (पिंकू सा.) एवं माणकराज सिंघवी की ओर से गायक कलाकार एवं ऑर्केस्ट्रा पार्टी की व्यवस्था की जा रही है। गरबा नाइट में संगीत और मनोरंजन का आकर्षण रहेगा।

इस लेकर समिति पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। समिति अध्यक्ष प्रकाश देवड़ा, उपाध्यक्ष नरेंद्र माली, सचिव दिलीप देवड़ा एवं कोषाध्यक्ष राजुभाई अग्रवाल सहित कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं।
📲Get App