🔥 ट्रेंडिंग മലപ്പുറത്ത് മഴ തുടരുന്നു. शिरूर तालुक्यातील प्रलंबित प्रश्नांसाठ... പോലീസിൻ്റെ വിദ്യാർത്ഥി വേട്ട അവസാനിപ്പ... ਸ ਸਰਵਨ ਸਿੰਘ ਧੁੰਨ ਨੇ 2027 ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿ... मोतिहारी जिला में कार्यरत आवास सहायक ए... उन्नाव में ट्रैक्टर टक्कर से राजकीय इं...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भिण्ड में 'वंदे मातरम्' गायन कार्यक्रम से खेल प्रेमियों को प्रेरणा

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 03 नव. 2026, 02:52 PM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भिण्ड के खेल परिसर में कलेक्टर पवन जैन, पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में 'वंदे मातरम्' का गायन कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें खिलाड़ियों को खेल में निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया।

02 नवम्बर 2026 को प्रातः विभागीय खेल परिसर जीवाजी क्लब ऑफीसर कॉलोनी भिण्ड में 'वंदे मातरम्' का गायन कार्यक्रम किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री पवन जैन, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान तथा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड श्री अजीम खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उक्त कार्यक्रम में विभागीय जिला खेल प्रशिक्षकों, ब्लॉक समन्वयकों के साथ-साथ स्थानीय सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।

कलेक्टर पवन जैन ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता एवं पदक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने और शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की एक महत्वपूर्ण दैनिक क्रिया है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा ने भी खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को अपना लक्ष्य निर्धारित कर किसी एक खेल में विशेष फोकस के साथ नियमित अभ्यास करते हुए उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने का निरन्तर प्रयास करना चाहिए, ताकि भिण्ड जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करता रहे।
📲Get App