🔥 TRENDING PM Modi Highlights IIT Kharagpur's Rol... દાહોદમાં હરિદ્વાર પેકેજ ઠગાઈ: 75 મુસાફ... Suvendu Adhikari Featured in India Tod... Adani Energy to Supply 2,500 MW of Ren... PM Modi to Inaugurate Nitish Setu Acro... PM Modi Inaugurates Nitish Setu, Bihar...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
National

भीलवाड़ा में ममता की मिसाल, गौ माता ने भूखे पिल्लों को पिलाया दूध

✍️ Reporter: Raju 🗓 21 Nov 2026, 02:24 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

ऐसे ही नहीं गाय को माँ कहते हैं। भीलवाड़ा में गौ माता ने भूखे पिल्लों को अपना दूध पिलाकर सबका दिल जीत लिया।

भीलवाड़ा। जिले में आज एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने सबका दिल जीत लिया। एक गौ माता ने भूख से बिलख रहे छोटे-छोटे पिल्लों को अपना दूध पिलाया।

बताया जा रहा है कि पिल्लों की माँ कहीं चली गई थी और पिल्ले भूख से रो रहे थे। तभी वहाँ से गुजर रही गौ माता ने उन्हें देखा और अपने पास बुलाकर दूध पिलाया।

यह नजारा देखकर वहाँ मौजूद लोग भावुक हो गए। लोगों का कहना है कि इसी वजह से गाय को माँ कहा जाता है, क्योंकि माँ सिर्फ अपनी संतान की ही नहीं, सबकी होती है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग गौ माता की ममता की खूब तारीफ कर रहे हैं।
📲Get App