🔥 TRENDING अनूपपुर के जैतहरी थाने में उप निरक्षको... हाई स्कूल से उभरते सरपंच उम्मीदवार राम... Official Telugu Teaser for 'Death Rail... Vijay Deverakonda hails Ranbir Kapoor... Rakul Preet Singh’s Versatile Journey... Congress fields candidates in 50 wards...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भाकपा का प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एकदिवसीय धरना
Politics

भाकपा का प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर एकदिवसीय धरना

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 19 Aug 2026, 02:53 PM 👁 79
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय कंपमिस्ट पार्टी ने अपनी 15सूत्री मांगो को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भारतीय कंपमिस्ट पार्टी ने अपनी 15सूत्री मांगों को लेकर नौबतपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना जिसकी अध्यक्षता भाकपा नेता निर्मल कुमार उर्फ सोनू ने किया। धरना के बाद अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सभी पदाधिकारियों को दिया जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं।

अंचल परिषद, नौबतपुर, पटना।

प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड सह अंचल कार्यालय, नौबतपुर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत नौबतपुर, पटना

महाशय,

भाकपाअंचल परिषद, नौबतपुर 6-14 अगस्त तक प्रखंड के विभिन्न पंचायतो, नगर पंचायत के वार्डो में पदयात्रा का, आम परिवारों और खासकर दलित अति पिछडें परिवारों के गरीबों के ज्वलंत समस्याओं से अवगर हुए। समस्याओं से जुझ रहे लोगो के साथ आज 19 अगस्त 2026 को आपके कार्यालय के समक्ष धरणा/ प्रदर्शन के माध्यम से निम्न माँग रखते हैं:-

सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे परिवारों का सर्वे कराकर वास पर्चा दिया जाये।

1. 2. सेटेलाईट टाउन के नाम पर किसानों का जमीन छिनना बंद किया जाये।

3. अजवाँ के किसानों को गोरखा बटालियन के नाम पर उपजाउ जमीन छीनने पर तत्काल रोक लगाओं।

4. सावरचक पंचायत के श्रीवर मे गैर मजरुआ मालिक जमीन पर भूमिहीनों को पर्चा दो।

5. चक चेचौल पंचायत के महाराजगंज मौजा मे सरकारी तालाब से अतिक्रमण मुक्त कर उसकी उराही कराये।

6. सभी वृद्धा पेंशन बंद खाता को अविलंब चालु किया जाये।

7. छटनीग्रस्त राशन कार्ड को चालु कर गरीबों को राशन दिया जाये।

8. परिमार्जन और दाखिल खारीज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए।

9. पटवन के लिए नहर मे पानी एवं सरकारी नलकूपों को शीघ्र चालु किया जाये।

10. नगर पंचायत नौबतपुर में बिजली, पानी और सफाई की अविलंब दुरुस्त किया जाये साथ ही नौबतपुर बाजार से पानी निकासी की व्यवस्था किया जाये।

11. किसानों को खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाये।

12. नौबतपुर रेफरल अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था को दुर करें।

1.3. बिजली की आपूर्ति मे व्यवधान दूर किया जाये।

14. श्रम विरोधी कानून वापस लिया जाये बी.बी.राम जी कानून मे दैनिक मजदुरी 700 रु0 किया जाये।

15. अजवाँ पंचायत के षष्टम एवं पंद्रहवीं योजना में वितिय अनियमित्ता की न्यायिक जाँच करें। विश्वास है कि उपरोक्त मांगो के सामाधान मे अपेक्षित साकारात्मक सहयोग करेंगें। साभिवादन
📲Get App