🔥 TRENDING 82 Fires Reported Across Jaipur on Diw... Vande Bharat Express to Link Bengaluru... Tamil Nadu police nab 443 suspects in... In pic fresh snowfall in Higher Reache... PM Modi and Party Leaders Congratulate... Four Arrested in Chennai Auto Driver M...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भीकमपुरा के घेर वाले हनुमान मंदिर में अन्नकूट भंडारा

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 11 Nov 2026, 10:54 AM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
करौली | गोवर्धन पूजा के अवसर पर करौली-मंडरायल रोड स्थित भीकमपुरा गांव के चमत्कारिक घेर वाले हनुमान मंदिर पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के दर्शन किए और पंगत मे ं बैठकर अन्नकूट की प्रसादी ग्रहण की।

गोवर्धन पूजा के बाद घेर वाले हनुमान भक्त मंडली की ओर से आयोजित इस भंडारे में करीब 2 से ढाई हजार श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई।

वहीं, मंदिर से जुड ़ े भक्तों द्वारा करौली-मंडरायल मुख्य मार्ग पर भी प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान दोना में अन्नकूट की प्रसादी वितरित की गई। मार्ग से गुजरने वाले सैकड़ों वाहन चालकों और राहगीरों ने रुककर प्रसादी ग्रहण की।

घेर वाले हनुमान मंदिर के भगत भगवान सिंह ने बताया कि मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
📲Get App