🔥 TRENDING Tanvir Sadiq Accuses Bureaucracy of In... Man Fatally Shot in Property Dispute i... Jammu & Kashmir Sees Drop in Road Fata... Goa Airports Process 11.5 Million Pass... Nagaland Hosts 3,000 Runners in State-... Punjab State Consumer Commission Overt...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

भोजपुर पुलिस ने लग्ज़री वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 01 Oct 2026, 07:50 PM 👁 36
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधनिषेध विभाग कि टीम ने गुप्त सुचना पर एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया

भोजपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की बड़ी उपलब्धि लग्जरी कार से भारी मात्रा मे आवैध विदेशी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार ।
जिला पदाधिकारी भोजपुर के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकश चन्द्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गुरुवारको वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर कायमनगर ओवर ब्रिज के पास, थाना-गीधा, जिला-भोजपुर से एक मारुती सुजुकी अर्टिगा कार (BR01JX-8743) से 421.200 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। वाहन के चालक रोहित कुमार पाण्डेय, ग्राम साहरदिया वार्ड नंबर-9, थाना-जगदीशपुर, जिला-भोजपुर, राज्य बिहार के साथ एक अन्य व्यक्ति विनय कुमार, पे०-संजू ठाकुर, सा०-अरपा वार्ड नंबर-10, थाना-हिलसा, जिला-नालंदा, राज्य-बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायालय को सुपुर्द करने की कार्यवाई की जा रही है। उक्त वाहन से *Blender Pride Whisky 750 ml का 36 पीस, Iconiq white deluxe Whisky 750 ml का 12 पीस, Signature rare Grain Whisky 750 ml का 12 पीस, Kingfisher beer 500 ml का 120 पीस, After dark blue Whisky 180 ml का 192 पीस, Smirnoff Minty Jamun Vodka 180 ml का 48 पीस, Blender Pride Whisky 180 ml का 96 पीस, Budweiser beer 500 ml का 96 पीस, Mc dowell’s no.01 Whisky 180 ml का 192 पीस, Magic moment Vodka 750 ml 12 पीस, Officer’s Choice Whisky 180 ml का 720, 8 Pm Special Whisky 180 ml का 192 पीस कुल 1728 पीस में 421.200 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख के करीब आँका गया।* जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से बिहार में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चन्द्र, अवर निरीक्षक श्री शिवम कुमार झा एवं सहायक अवर निरीक्षक श्री राजकुमार राजा, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे।
*मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।*
📲Get App