🔥 TRENDING योगापट्टी के विद्यालयों में शिक्षक-अभि... जिलाधिकारी ने बहराइच और पयागपुर में मत... करौली में कृषि आयुक्तालय ने अनुदानित उ... काशी तमिल संगमम् के पाँचवें संस्करण का... Congress Accuses Uttarakhand BJP of La... Delhi‑Dehradun Expressway to Cut Trave...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह का सुखपुरा में भव्य स्वागत

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 28 Nov 2026, 04:44 PM 👁 24
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह का सुखपुरा में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, उन्होंने संगठन की मजबूती और जनकल्याण योजनाओं के प्रचार पर जोर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह का सुखपुरा में पहुँचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

स्वागत के बाद प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कामेश्वर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास के बल पर पार्टी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनसेवा के संकल्प के साथ काम करने वाला संगठन है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हिमांशु प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडेय, नितेश सिंह, प्रमोद सिंह, राजू वारसी, बसंत सिंह, प्यारे लाल, ऋषि केश सिंह, मनीष सिंह, मशरुर आलम, मेराज अंसारी, सत्यम गुप्ता, मनोज सिंह एवं प्रिंस सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App