🔥 TRENDING मां अंबे के जयकारों के बीच गरबा का रंग... खुर्दा मेले का भव्य आरंभ, झूले की सैर... कायमगंज में नाले से मजदूर का शव बरामद,... Odisha Governor Swearing-In Ceremony D... AP Govt Clears Rs 153 Crore Medical Cl... दुर्गा पूजा पर बिस्फी चौक में भव्य आयो...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भाजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल गुर्जर का स्वागत रोड शो में भव्य फूल‑मालाओं से

✍️ Reporter: सतीश चंद्र राणा 🗓 18 Oct 2026, 01:15 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अमरोहा, हसनपुर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल गुर्जर का जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं समर्थक फूल‑मालाओं के साथ भव्य स्वागत कर रहे हैं।

अमरोहा, हसनपुर में भाजपा किसान मोर्चा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अनिल गुर्जर का जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान रोड शो के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक फूल‑मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत और सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। जगह‑जगह पर स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के प्रति अपना समर्थन और संगठन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की गई।

इस मोके पर अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमरोहा, हसनपुर चेयरमैन राजपाल सैनी, भाजपा नेता चंद्रपाल खड़गवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम प्रजापति, महेश प्रधान, रामरतन सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस स्वागत कार्यक्रम से स्पष्ट हुआ कि भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता और समर्थक जिलाध्यक्ष के प्रति गहरा विश्वास और संगठन के प्रति एकजुटता की भावना रखते हैं।
📲Get App