🔥 TRENDING नवादा प्रशासन ने जारी की साइबर सुरक्षा... डेनूर पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर द... उन्नाव में करन की जलाने की घटना, परिजन... JkBose to distribute free text book s... ED Raid on Punjab MLA's Moga House End... ન્યાયાધીશ એન. સતીષ કુમાર અને જી.કે. મુ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

*भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का सचिन मौदगिल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत एवं सम्मान* *वार्ड नंबर 86 में आधार कार्ड, विधवा पेंशन एवं बैंक खाते खोलने का कैंप लगाया गय

✍️ Reporter: Jaspreet singh 🗓 05 Nov 2026, 07:17 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का सचिन मौदगिल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत एवं सम्मान*


*वार्ड नंबर 86 में आधार कार्ड, विधवा पेंशन एवं बैंक खाते खोलने का कैंप लगाया गया*


*जनसेवा ही भाजपा की प्राथमिकता : सुनील मौदगिल*


लुधियाना, 4 नवंबर ( ) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन मौदगिल द्वारा वार्ड नंबर 86 में आधार कार्ड बनवाने, विधवा पेंशन संबंधी कार्य करवाने तथा बैंक खाते खोलने के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध करवाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील मौदगिल विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल उद्देश्य जनसेवा एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड, विधवा पेंशन एवं बैंक खातों जैसी सुविधाएं लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और ऐसे सेवा कार्यों से आम जनता को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने सचिन मौदगिल एवं उनकी टीम द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सदैव जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते हैं।

वार्ड नंबर 86 से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सचिन मौदगिल ने जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल का जोरदार स्वागत किया तथा उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार, जिला पब्लिसिटी कन्वीनर, पार्षद पति विपन विनायक, मंडल सर्कल प्रधान अशोक राणा, पूर्व जिला सचिव भूपिंदर कौर, उद्योगपति राजिंदर मौदगिल, पूर्व मंडल प्रधान राजिंदर शर्मा, कुलदीप प्रशार, यशपाल वर्मा, मंडल महासचिव मनोज आहूजा, राजवीर सिद्धू, संजीव शर्मा, जीवन मेहरा, बुद्धिजीवी सेल के को-कन्वीनर जतिंदर वशिष्ठ,विवेक मैनी,राजन दैद, रोहित सूद, सुनील कोचर, पंकज सभरवाल, हेमंत शर्मा, सोनू शर्मा, पवन जोगिंदर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📲Get App