🔥 TRENDING IRDAI to Roll Out Four‑Tier Motor Insu... Odisha Assigns Four IAS Officers to Cy... Sunny Deol to Portray Lord Hanuman in... Jharkhand CM Hemant Soren urges educat... UAPA के तहत तीन माओवादी को 10 वर्ष सश्... Sony India Launches FX5 Cinema Camera...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

🚨 भेजा पंचायत के वार्ड 12 में सड़क पर भारी जलजमाव, आवागमन बाधित; ग्रामीण परेशान, प्रशासन से जलनिकासी की मांग।

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 31 Oct 2026, 11:33 AM 👁 38
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नमस्कार, आप देख रहे हैं Need24 News
मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड अंतर्गत भेजा पंचायत के वार्ड संख्या 12 से सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या सामने आ रही है।
सड़क पर भारी मात्रा में पानी जमा होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी जमा रहने से रोजमर्रा के कामकाज और आवागमन प्रभावित हो रहे हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को इस समस्या से जूझना पड़ेगा? क्या संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस समस्या पर संज्ञान लेकर जलनिकासी की उचित व्यवस्था करेंगे?
Need24 News | मधेपुर, मधुबनी
रिपोर्टर: Md Parwez
📲Get App