🔥 ट्रेंडिंग राजा की मुढ़ेरी के बबलू बाथम का दिल्ली... आल्हा ऊदल किले में खजाने की खुदाई पर व... Seva Jyoti Matra Held in Budgam भागलपुर में नकली सीमेंट रीपैकिंग का भं... বাগনানের স্বস্তিক ক্লাবের ভাবনায় অভিন... प्रदेश मोर्चा प्रमुखों की संगठनात्मक ब...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भगवानगंज में चांदनी अलंकार में भीषण डकैती
अपराध

भगवानगंज में चांदनी अलंकार में भीषण डकैती

✍️ रिपोर्टर: Ankit Raj 🗓 22 जुल. 2026, 07:22 AM 👁 80
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

40 लाख के सोने-नकदी लूटे, दहशत

पटना जिला के भगवानगंज थाना क्षेत्र में देर रात हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने चांदनी अलंकार नामक आभूषण दुकान और उसी परिसर में स्थित घर में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश तकरीबन 200 ग्राम सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। कुल नुकसान करीब 40 लाख रुपये आंका जा रहा है। पीड़ित दुकानदार दीपक सोनी पिता इंदु सोनी ने बताया कि 10 की संख्या में आए डकैत पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। पहले ताला तोड़ा घर में सो रहे सभी लोगों को बंधक बना लिया। उस समय घर में दीपक, उनकी पत्नी, मां और बच्चे मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने करीब 40 से 50 मिनट तक घर और दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की।
। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी पूर्वी एसपी शैलजा,पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी को जल्द से जल्द बदमाशों को तकनीकी अनुसंधान के जरिए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App