🔥 TRENDING Police Request AI Chat Logs to Investi... Bengaluru Police Seek AI Chatbot to Ai... Haryana Town Planning Dept. Halts S+4... Punjab CM Announces 1 Million New Rati... MHA Announces 50% Quota for Ex-Agnivee... Assam Family Swept Away
22 Jul 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भगवानगंज में चांदनी अलंकार में भीषण डकैती
Crime

भगवानगंज में चांदनी अलंकार में भीषण डकैती

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 22 Jul 2026, 07:22 AM 👁 24

40 लाख के सोने-नकदी लूटे, दहशत

पटना जिला के भगवानगंज थाना क्षेत्र में देर रात हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने चांदनी अलंकार नामक आभूषण दुकान और उसी परिसर में स्थित घर में भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश तकरीबन 200 ग्राम सोने के आभूषण और 30 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। कुल नुकसान करीब 40 लाख रुपये आंका जा रहा है। पीड़ित दुकानदार दीपक सोनी पिता इंदु सोनी ने बताया कि 10 की संख्या में आए डकैत पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में घुसे। पहले ताला तोड़ा घर में सो रहे सभी लोगों को बंधक बना लिया। उस समय घर में दीपक, उनकी पत्नी, मां और बच्चे मौजूद थे। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने करीब 40 से 50 मिनट तक घर और दुकान में तोड़फोड़ कर लूटपाट की।
। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी पूर्वी एसपी शैलजा,पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारी को जल्द से जल्द बदमाशों को तकनीकी अनुसंधान के जरिए गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
📲Get App