🔥 TRENDING अर्तंगत में 111 सत्रों से ग्राम स्वास्... शाजापुर: कलेक्टर ने झोंकर में जनविश्वा... સૌરાષ્ટ્રની લક્ઝરી બસોના ચલકોની વહેલી... રાજકોટ માધાપરમાં RD ફૂડની ટમેટા સોસના... મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પટેલના મ... कलेक्टर विश्वकर्मा ने बल्देव बाग कम्पो...
25 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भागलपुर में टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में लगी भीषण आग

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 25 Oct 2026, 10:58 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भागलपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में लगी भीषण आग तीन घंटे तक मची रही अफरा तफरी

भागलपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

भागलपुर में टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग।

तीन घंटे तक मची रही अफरा-तफरी


भागलपुर शहर में कोतवाली थाना के समीप स्थित टेक्नो स्पोर्ट्स मॉल में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मॉल के अंदर से उठते धुएं और आग की तेज लपटों को देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।बताया जा रहा है कि मॉल के एक कर्मी ने जैसे ही मुख्य गेट का शटर उठाया, अंदर धुआं भरा हुआ दिखाई दिया। इसी दौरान आग की तेज लपटें भी नजर आने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही दमकल की छह बड़ी गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग से मॉल में हुए नुकसान का आकलन भी पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही किया जा सकेगा।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने संभाला मोर्चा

जिला अग्निशमन पदाधिकारी रमन राज ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। छह बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।घटना के बाद मॉल में आग लगने के कारणों और उससे हुए नुकसान को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।
📲Get App