Religion
भागलपुर के नाथनगर CTS मैदान में भव्य रावण दहन, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
भागलपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर नाथनगर के कर्णगढ़ स्थित CTS मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 30 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल
भागलपुर के नाथनगर CTS मैदान में भव्य रावण दहन, डीएम और एसएसपी की मौजूदगी में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
भागलपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर नाथनगर के कर्णगढ़ स्थित CTS मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 30 फीट ऊंचे रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया गया।
जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने रावण, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने मेघनाथ और सदर एसडीओ विकास कुमार ने कुंभकरण के पुतले का दहन किया।
रावण दहन के दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विजयादशमी के इस आयोजन ने समाज को सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।