🔥 ट्रेंडिंग ಇಂಡಿ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಉಶವಂತರಯಗೌಡ ಪಾಟೀಲರಿಗೆ ಸಚಿ... लुधियाना में भाजपा नेता की हुई लूट बिहार पुलिस ने बड़े पैमाने पर धनशोधन रै... भोपाल एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवर... बेंगलुरु में युवती की हत्या, दोस्त गिर... हैदराबाद सड़कें खतरनाक: गुरुवा रेड्डी...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बेगूसराय जिला के नावकोठी थाना चौक के समीप एक युवक को उग्र भीड़ से बचने पहुंची पुलिस टीम पर ही लोगो ने हमला कर दिया इस दौरान असमाजिक तत्वों ने पुलिसटीम पर ईट पत्थर और डंडे से हमला कर दिया

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 28 नव. 2026, 08:51 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बेगूसराय जिला के नवाकोठी थाना चौक के पास उग्र भीड़ से एक युवक को बचाने गई पुलिस टीम पर असमाजिक तत्वों ने ईट पत्थर और लाठी डंडे से किया हमला । पथराव में पुलिस पदाधिकारी और जवान हुए जख्मी

बेगूसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बेगूसराय में भीड़ का तांडव! युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल; वाहन के शीशे तोड़े...*

2.*नावकोठी थाना चौक के पास डीजे की धुन पर कथित रूप से नशे में धुत भीड़ एक युवक की कर रही थी पिटाई, पुलिस ने 13 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया; सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया...*




बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले में भीड़ की दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नावकोठी थाना चौक के समीप एक युवक को उग्र भीड़ से बचाने पहुंची पुलिस टीम पर ही लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान असमाजिक तत्वों ने पुलिस पर ईंट-पतर डंडे से हमला किया। पथराव में पुलिस पदाधिकारी और जवान जख्मी हो गए, जबकि पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
मामला 26 नवंबर की देर रात का बताया जा रहा है। इस संबंध में नावकोठी थाना में पदस्थापित जूनियर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश जोशी ने थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में 13 नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
डीजे की धुन पर युवक की हो रही थी पिटाई
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की रात जूनियर सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश जोशी थाना परिसर में सरकारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि थाना चौक के पास बिरजू ढाबा के समीप डीजे की धुन पर कुछ लोग नशे की हालत में एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं।
सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सब इंस्पेक्टर किशोर कुमार, बिपिन कुमार ओझा, महिला सिपाही रौशन कुमारी, सिपाही दुर्गानंद पंडित सहित अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहां पुलिस ने देखा कि बड़ी संख्या में लोग एक युवक को घेरकर मारपीट कर रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया।
इस दौरान भीड़ में शामिल लोगों का कहना था कि युवक मोटरसाइकिल से उन्हें धक्का मारकर भाग रहा था। इसी बात को लेकर वे आक्रोशित थे और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
युवक को बचाने पर पुलिस पर बरसाए ईंट-पत्थर
पुलिस के अनुसार, घायल युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के हसनपुर बागर निवासी दिवाकर तांती के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई। पुलिस उसे सुरक्षित निकालकर थाना लाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पीछे से उग्र भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया और ईंट-पत्थर तथा डंडे से हमला शुरू कर दिया।
हमले में पुलिस पदाधिकारी और जवान जख्मी हो गए। उपद्रवियों ने पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया और उसके शीशे तोड़ दिए। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। हालांकि, पुलिस टीम ने किसी तरह घायल युवक को सुरक्षित थाना पहुंचाया।
13 महिला-पुरुष गिरफ्तार, जांच में शराब पीने की पुष्टि
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 13 महिला और पुरुषों को पकड़कर थाना लाया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान कई लोगों के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है।
पकड़े गए लोगों में पटना जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी उदय साह का पुत्र कन्हैया कुमार, वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के रामेश्वर साह का पुत्र राहुल कुमार और बखोरन साह का पुत्र अरविंद कुमार शामिल हैं।
इसके अलावा नावकोठी गांव की पूजा कुमारी, गीता कुमारी, पृथ्वी नारायण साह, रंजीत कुमार, छोटू कुमार, खुशबू कुमारी और शंभू साह, बखरी सलौना के विक्की कुमार, हसनपुर बागर निवासी दिलो ठाकुर का पुत्र शीशम कुमार तथा परिहारा निवासी सूरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पर जानलेवा हमले का आरोप
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों पर जान मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है।
नावकोठी थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर सभी 13 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बखरी डीएसपी कुंदन कुमार भी थाना पहुंचे और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की।
शराबबंदी के बीच नशे में हंगामा, पुलिस की सुरक्षा पर भी सवाल
इस घटना ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून के पालन और सार्वजनिक स्थानों पर उपद्रव की घटनाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस पुलिस की जिम्मेदारी लोगों की जान बचाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, उसी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। सवाल यह भी है कि आखिर एक युवक को भीड़ द्वारा पीटकर जान से मारने की कोशिश किस मानसिकता को दर्शाती है?
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इलाके में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है।
📲Get App