🔥 TRENDING डाक मतपत्र से मतदान के लिए पात्र निर्व... ಸಲ್ಮಾನ್ ಖಾನ್ ಅವರ 'ಮಾತೃಭೂಮಿ' ಟ್ರೈಲರ್ ಇಂ... ಅರ್ಜುನ್ ರಾಂಪಾಲ್, ಪ್ರಿಯಾಮಣಿಯ 'ಬ್ಲೈಂಡ್ ಗ... छठ महापर्व के दौरान के घाटों पर सुरक्ष... विजयेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट में अनकूट का... ರಚಿನ್ ರವೀಂದ್ರ ಕಮ್‌ಬ್ಯಾಕ್, ಭಾರತ ವಿರುದ್ಧ...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बागपत में युवक को गोली मारकर किया घायल, दूसरे के सिर पर डंडे से किया वार; दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 11 Nov 2026, 05:09 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की तीन टीमें, क्षेत्राधिकारी बड़ौत ने दी घटना की जानकारी

बागपत। जनपद बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर खड़ाना में गोली मारकर एक युवक को घायल करने और दूसरे युवक के सिर पर डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रमाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में तत्काल वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, दिनांक 08 नवंबर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि गांव के ही रहने वाले मोनू उर्फ प्रवीण और धीरज ने वादी जनकराज के पुत्र सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, विनीत के सिर पर डंडे से वार कर उसे भी घायल कर दिया गया।
घटना में घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, दोनों की स्थिति सामान्य है। वादी जनकराज की तहरीर के आधार पर थाना रमाला में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं, नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बड़ौत द्वारा घटना की जानकारी देते हुए पुलिस की कार्रवाई के बारे में बाइट दी गई।
📲Get App