🔥 ट्रेंडिंग ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ 18 ರನ್‌ಗೆ ಔಟ್, ಬಿಹಾರ ತ... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया... જલ સંસાધન વિભાગે ગંગા સ્વચ્છતા યોજનાઓન... फतेहपुर के बैंककर्मी रचित लापता, कोतवा... डॉ. अभिलाष बाबू के प्रयोगात्मक खेल फ़ि... दानुष शरारती जासूस बनकर OM ट्रेलर में,...
14 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

बंडा में वृद्ध विधवा पर मारपीट, घर से निकाला

✍️ रिपोर्टर: Abhishek Kalia 🗓 14 नव. 2026, 01:09 PM 👁 29
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंडा में एक वृद्ध विधवा महिला पर मारपीट कर उन्हें अपने घर से बाहर निकाल दिया गया।

बंडा (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया हरिश्चंद्र में एक विधवा महिला के साथ उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव पिपरिया हरिश्चंद्र निवासी पीड़िता बेलामती पत्नी स्वर्गीय सकटेलाल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति का निधन हो चुका है। आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद से ही उसका देवर , सास और ननद उसके साथ आए दिन गाली-गलौज व मारपीट कर प्रताड़ित करते हैं और उसे घर में नहीं रहने दे रहे हैं।
पीड़िता के अनुसार, शुक्रवार (13 नवंबर) की शाम करीब 8 बजे उक्त सभी लोग उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपितों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह मारा-पीटा तथा जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने प्रभारी निरीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी
📲Get App