🔥 TRENDING आज विधानसभा रामगढ़ में पंचायत चुनाव को... नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नाटी इमली... सारनाथ पुलिस ने वाराणसी में प्राणघातक... रजरप्पा संगम तट पर झारखंड के मुख्यमंत्... रामगढ़ में दशहरे के लिए तैयार हो रहे र... Muslim Leader Sharif Patel Takes Charg...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुंडू के प्रसिद्ध दशम फॉल में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 19 Oct 2026, 10:26 PM 👁 21
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बुंडू न्यूज़ रांची

बिहार के दानापुर से अपने ममेरे भाई के साथ रांची दुर्गा पूजा देखने आया एक युवक दशम जलप्रपात में डूब गया।
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब 5 बजे दोनों भाई दशम फॉल के ऊपरी हिस्से में जंगल की तरफ फोटोशूट करने गए थे। जैसे ही ममेरा भाई फोटो लेने लगा, पलक झपकते ही दूसरा भाई गायब हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पर्यटक मित्र और दशम फॉल थाना प्रभारी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलते ही बुंडू एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और खोजबीन में जुट गए।
रात भर काफी खोजबीन की गई लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। सोमवार सुबह से फिर स्थानीय गोताखोरों द्वारा खोजबीन शुरू की गई।
काफी मशक्कत के बाद सोमवार शाम लगभग 4 बजे स्थानीय गोताखोरों ने युवक का शव बरामद कर लिया
24 घन्टे के अंदर शव को निकाल लिया गेया
📲Get App