🔥 TRENDING सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुंडू अनुमंडल अस्पताल के महिला बाथरूम में मिला नवजात का शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 20 Nov 2026, 09:28 AM 👁 42
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बुंडू। बुंडू अनुमंडल अस्पताल के महिला बाथरूम में गुरुवार सुबह एक नवजात बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह अस्पताल का स्टाफ जब बाथरूम गया, तो बाथरूम के पैन में नवजात बच्चे का शव दिखाई दिया। शव देखकर स्टाफ हैरान रह गया। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से तुरंत बुंडू थाना पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को बाथरूम में किसने डाला। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
📲Get App