🔥 TRENDING ‘Muddhu Sose’ Artists Visit Annapoorne... Yuvraj Singh calls out truth in Cristi... KL Rahul stars in new ‘Ro-Co’ comedy a... ગણદેવી તાલુકા અનાવિલ મંડળ દ્વારા નવરાત... ખંભાળિયામાં રખડતા ઢોરનો ત્રાસ: વાહનચાલ... લિંબાયત પોલીસે ૩૫ પેટી અંગ્રેજી દારૂ સ...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बच्चों में पड़ रही नशे की लत के विरोध में कमेटी का गठन।जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन।

✍️ Reporter: GURBACHAN SINGH 🗓 09 Oct 2026, 07:28 PM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गांव 3सी बड़ी नशा मुक्त था,अब फैल रहा है नशे का जाल।

श्री गंगानगर जिले के गांव 3सी बड़ी पक्की पंचायत का गांव एक समय में नशे से मुक्त गांव की श्रेणी में आता था।अब स्थिति यह पैदा हो रही है कि घर घर नशे का जाल फैलता जा रहा है।जिसके विरोध स्वरूप आज गांव 3 सी बड़ी के युवाओं ने नशे को समाप्त करने के लिए और गांव के विकास के लिए आज "शहीद भगत सिंह युवाशक्ति एवं नव चेतना क्लब" का गठन कर युवाओं को नशे की पड़ रही लत से दूर करने और नशा मुक्त गांव करने का संकल्प लिया गया ।गांव में चल रहे अवैध कार्यों पर मंथन किया गया।कमेटी के गठन में अध्यक्ष अमरीक सिंह उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह,कोषाध्यक्ष हरनेकसिंह सचिव एडवोकेट गुरप्रीत सिंह और कार्यकारणी समिति के सदस्य मौजूद रहे ।सभी ने एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज उठाने ,नशामुक्त गांव करने , बच्चों को खेल का प्रति जोड़ने और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया।और नशे के विरोध में माननीय जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने पर विचार किया गया।
📲Get App