🔥 TRENDING Prism Software Launched for Researcher... हनुमानगढ़ में कांग्रेस का दबदबा, जंक्श... Father Killed in Girls' Dispute in Jag... ‘OM’ grosses over ₹111 crore worldwide... Man Killed After Girls' Dispute in Jag... BJP Releases First List of 23 Candidat...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बाबा साहेब के विचार को जन जन तक पहुंचने का लिया गया संकल्प

✍️ Reporter: AMIT Kumar 🗓 27 Nov 2026, 04:38 PM 👁 19
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाबा साहेब के विचार को जन जन तक पहुंचने हेतु लिया गया संकल्प

संविधान दिवस पर सारण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

संविधान दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार को सारण जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा उत्साहपूर्वक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कड़ी में छपरा स्थित जगदम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से संगोष्ठी व प्रस्तावना पाठ का आयोजन हुआ। छात्रों को प्रेरित किया गया। दूसरी ओर मशरक में मूलनिवासी संघ के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने विशाल जागरूकता जुलूस निकाला। सामाजिक एकता और संवैधानिक अधिकारों का संदेश दिया।

जगदम कॉलेज में प्रस्तावना की मूल भावना पर चर्चा हुई। जगदम कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को भव्य रूप से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पाठ से हुई। इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया।
📲Get App