🔥 TRENDING Gujarat ATS, Coast Guard bust 526 kg d... 14‑Year‑Old Vivaan Vishal Shah Becomes... झारखंड एकेडमिक काउंसिल: 10वीं-12वीं के... Elderly Gujarat Woman Defrauded of Rs ... IMD issues yellow alert for afternoon... Thunderstorms Expected in Himachal Pra...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

Bagdari

✍️ Reporter: Lavkesh Kumar Yadav 🗓 04 Oct 2026, 03:52 PM 👁 23
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

Bagdari

खंभे गड़े, तार नहीं पहुंचेः सड़क के अभाव में 100 घरों की आबादी परेशान

बरसात में बढ़ जाती है ग्रामीणों की मुश्किलें, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना चुनौतीधानी न्यूज, सिंगरौली। चितरंगी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरी का भूसी खोह टोला आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। करीब 100 घरों की आबादी वाले इस टोले में बिजली के खंभे तो गाड़ दिए गए हैं, लेकिन उनमें आज तक बिजली के तार नहीं पहुंच सके हैं। वहीं सड़क की समस्या ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक टोले तक पक्की और सुगम सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता है। स्थिति उस समय और गंभीर हो जाती है, जब किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने या गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ती है। खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस को टोले तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बिजली के खंभे वर्षों से इंतजार में

भूसी खोह टोले में बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से खंभे तो लगाए गए हैं, लेकिन खंभों पर तार नहीं लगाए जाने के कारण ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खंभे देखकर उन्हें उम्मीद जगी थी कि जल्द ही उनके घर भी बिजली से रोशन होंगे, लेकिन लंबे समय बाद भी विद्युत लाइन नहीं बिछाई गई।

सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से टोले तक सड़क निर्माण कराने तथा लगाए गए बिजली के खंभों पर जल्द विद्युत तार खिंचवाकर बिजली आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलने से टोले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग ग्रामीणों की इस समस्या का संज्ञान लेकर भूसी खोह टोले में सड़क और बिजली की सुविधा कब तक उपलब्ध कराता है।
📲Get App