🔥 TRENDING वाराणसी में काले हनुमान जी का दुर्लभ द... Karnataka Toddler Makes History, Plays... India's Joint Military Strategy Proves... INDIA Bloc Turns to Voter Mapping to C... Indian Embassy in UAE Closes Four Cons... Viral Videos Spark Debate on Selective...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 26 Oct 2026, 06:40 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाईमाधोपुर | कोतवाली थाना पुलिस ने रेलवे कॉलोनी स्थित एक खण्डहरनुमा कमरे से अवैध शराब बेचते मुकेश पुत्र करण सिंह, निवासी शिवमंदिर के पास, रेलवे कॉलोनी, को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की है।

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे कॉलोनी में प्लेटफार्म नम्बर चार के सामन े एक खण्डहरनुमा कमरे में अवैध शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अवैध शराब बेचते आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 140 देशी-विदेशी शराब के पव्वे, 19 बीयर की बोतलें, 25 बीयर की केन जप्त की हैं। पुलिस मामले की

जांच कर रही है।

मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी से 61 पव्वे किए बरामद : अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मानटाउन थाना पुलिस ने आरोपी पप्पू हरिजन, निवासी हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती, को गिरफ्तार किया है।
📲Get App