🔥 TRENDING October 2026 OTT Line‑up: New Movies a... Teja Sajja to Host Telugu Version of '... Official Trailer Drops for 'Paralyzed... Netflix Unveils Trailer for ‘The One A... Ravi Kishan Set to Star in New Devotio... Maharashtra FDA orders infant food lab...
30 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अथमलगोला स्टेशन कैंपस में 50 साल पुरानी दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, सुरक्षा पर विशेष जोर ।

अथमलगोला स्टेशन कैंपस में 50 साल पुरानी दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, सुरक्षा पर विशेष जोर ।

✍️ Reporter: Lalan Kumar 🗓 03 Sep 2026, 01:46 PM 👁 68
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

इस बार भी आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूरे आयोजन का आनंद उठा सकें।

पटना जिले के अथमलगोला रेलवे स्टेशन कैंपस में पांच दशक से अधिक समय से चली आ रही दुर्गापूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ जारी रहेगी। दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।इसी को लेकर रविवार 30 अगस्त को दुर्गापूजा समिति के ( अथमलगोला स्टेशन) के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रेलवे स्टेशन कैंपस में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, रेलवे की ओर से साइड बैरिकेडिंग और पूजा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा महोत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा।बैठक में गुलशन कुमार, नीतीश कुमार, बलबुल सिंह, समिति के सचिव रवि सिंह, कन्हैया सिंह सहित दुर्गापूजा समिति के कई सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने पूजा को भव्य एवं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने पर सहमति जताई।

पांच दशक से चली आ रही है परंपरा।

अथमलगोला रेलवे स्टेशन कैंपस में 50 वर्षों से अधिक समय से दुर्गापूजा महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है। पूजा के साथ चार दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसमें पास के दो गांवों के लोगों की सहभागिता रहती है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को लेकर स्थानीय लोगों में हर वर्ष खासा उत्साह रहता है।

हर साल शांतिपूर्ण माहौल में होता है आयोजन।

दुर्गापूजा के दौरान स्टेशन कैंपस में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ जुटती है। इसके बावजूद समिति, स्थानीय लोगों और संबंधित कर्मियों के सहयोग से पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न होते रहे हैं। इस बार भी आयोजन को लेकर समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि श्रद्धालु उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूरे आयोजन का आनंद उठा सकें।
📲Get App