🔥 TRENDING Assam Police Seize Arms, Four Live Rou... Assam to create district-level land ba... UCC Bills Passed in Assam, Gujarat, Ma... Jharkhand CID arrests two more suspect... Students Speak Up After Jharkhand High... Jharkhand extends deadline to Sep 30 f...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स में मालतीधारी कॉलेज ने जीते कई पदक

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 16 Sep 2026, 07:02 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अंतर महाहविद्यालयएथलेटिक्स में नौबतपुर मालतीधारी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

नौबतपुर से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स में मालतीधारी कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से 14-15

सितंबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में आयोजित अंतरमहाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मालतीधारी कॉलेज, नौबतपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक जीते। आरती कुमारी ने 5000 व 10000 मीटर में रजत तथा डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया। गुड़िया कुमारी ने 800 मीटर में रजत और 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता। बिट्टू कुमार ने 5000 व 10000 मीटर में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं अमर मिश्रा ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण और आलोक अहाम ने रजत पदक जीता। निर्मला कुमारी ने 800 मीटर में कांस्य तथा तनु कुमारी ने 100 मीटर हर्डल रेस में रजत पदक हासिल किया। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अखिलेश कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने क्रीड़ा कोऑर्डिनेटर डॉ. गोरख राम, टीम प्रभारी रोशन कुमार सहित पूरी टीम को भी शुभकामनाएं दीं।
📲Get App