🔥 TRENDING Tension Erupts in Umaria as Company Wo... बुठ राठौड़ान में पञ्चायत समिति चुनाव श... भगवानपुरा में प्रस्फुटन समिति के लिए ए... Burhanpur: Woman Files Complaint, FIR... ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਸ਼ੁਭਮਨ ਗਿੱਲ ਦਾ World Record !... ભરૂચ અને આસપાસના 40 દુકાનોમાં ફાફડા અન...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अंतिम रेंडमाइजेशन के पश्चात कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में मतदान की ब्रीफिंग आयोजित

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 06:17 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान के लिए अंतिम रेंडमाइजेशन के बाद पदाधिकारियों को ब्रीफिंग दी, जिसमें निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अंतिम रेंडमाइजेशन के पश्चात कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन-2026 के लिए अररिया जिलाधिकारी श्री विनोद दूहन और पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मतदान से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रीफिंग दी।

ब्रीफिंग में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये, तथा पदाधिकारियों को किसी भी राजनीतिक दल, प्रत्याशी अथवा अभ्यर्थी के पक्ष या विपक्ष में व्यवहार न करने का निर्देश दिया गया।

मतदान दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक निर्धारित है। सभी पदाधिकारियों को मतदाताओं के साथ समान, सम्मानजनक एवं निष्पक्ष व्यवहार करने तथा लापरवाही, पक्षपात अथवा अनुशासनहीनता से बचने का निर्देश दिया गया।

पोलिंग पार्टी, माइक्रो ऑब्जर्वर एवं वीडियोग्राफर को मतदान प्रारंभ से पूर्व केंद्र पर उपस्थित रहने के आदेश तथा मतदान समाप्ति के बाद पुलिस बल की सुरक्षा में संग्रहण केंद्र पहुँचने के निर्देश दिए गये। किसी भी शिकायत के लिए जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर 06453-222309 उपलब्ध कराया गया।
📲Get App