🔥 TRENDING जनकपुरी महोत्सव-2026 को लेकर यातायात व... Cockroach Party Leader Detained at Del... BJP Wins Nandigram Bypoll with Record... BJP clinches West Bengal by‑poll seats... West Bengal to consider reviving colle... 23-year-old B.Tech graduate feels lost...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अशोकनगर में करोड़ों की लागत से बनी सीसी सड़क के नीचे पानी का रिसाव

✍️ Reporter: Arvind Sen 🗓 10 Oct 2026, 11:32 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर में करोड़ों की लागत से बनी सीसी सड़क के नीचे पानी का रिसाव, जिम्मेदारों पर उठे सवाल अशोकनगर। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क के नीचे पानी का रिसाव होने का मामला सामने आया है। सड़क के नीचे से लगातार पानी निकलने को लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई सीसी सड़क के नीचे से पानी का रिसाव हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह रिसाव सुबह करीब 6 बजे से 6:30 बजे के बीच होता है। इसी समय शहर में नलों के माध्यम से पानी की सप्लाई शुरू होती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सड़क के नीचे से गुजर रही नगर पालिका की पेयजल लाइन में लीकेज है या फिर अंदरूनी पाइपलाइन में कोई खराबी है? यदि समय रहते इसकी जांच कर मरम्मत नहीं की गई, तो भविष्य में सड़क को खोदना पड़ सकता है। इससे सड़क को नुकसान होने के साथ ही दोबारा मरम्मत पर सरकारी धन खर्च होने की आशंका है। समय रहते जांच और मरम्मत की मांग स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं कि संबंधित विभाग समय रहते लीकेज की जांच कराकर समस्या का समाधान क्यों नहीं कर रहा है। यदि पाइपलाइन में खराबी है, तो उसे जल्द ठीक किया जाना चाहिए, ताकि पानी की बर्बादी और सड़क को होने वाले संभावित नुकसान से बचा जा सके। अब देखना यह होगा कि नगर पालिका और संबंधित अधिकारी मामले को गंभीरता से लेकर जांच कराते हैं या नहीं
📲Get App