🔥 TRENDING અરવલ્લી જિલ્લામાં ગેરકાયદેસર પોશડોડા અ... Ahmedabad civic body halts sale of 40,... #पाइप्ड_प्राकृतिक_गैस (पीएनजी) उपलब्ध... काशी जोन पुलिस ने वाराणसी में पैदल गश्... PM Modi to Release 24th PM‑KISAN Insta... एटा में मतदान दिवस के ड्राई डे उल्लंघन...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अरवल व्यवहार न्यायालय के निर्देश पर दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आदेश

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 28 Oct 2026, 10:32 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल व्यवहार न्यायालय के निर्देश पर दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आदेश

अरवल, अरवल जिले के व्यवहार न्यायालय अरवल माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री राज प्रसाद की अदालत के निर्देश पर दो अलग-अलग मामलों में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए गिरफ्तारी का आदेश रामपुरचौरम थाना को दिया गया है।रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सरौती गांव निवासी अभियुक्त ब्रिजनंदन यादव पिता स्वर्गीय राम यादव के खिलाफ जी.आर./शिकायत वाद संख्या 159/2020 और विचारण संख्या 290/2026 के तहत कार्रवाई चल रही है। यह मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी श्री राज प्रसाद की अदालत में विचाराधीन है, जहां न्यायालय गंभीर धाराओं के तहत सुनवाई कर रही है। वही इसी थाना क्षेत्र के ढोरहा गांव के निवासी अभियुक्त सरजू सिंह ससुर का नाम राम दहीन सिंह पर भी शिकंजा कसा गया है। इनसे जुड़ा जी आर संख्या 435/15 केस नंबर 557/15 भी श्री राज प्रसाद, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में चल रहा है। न्यायालय के निर्देश पर दोनों अभियुक्तों को रामपुरचौरम थाना प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।न्यायालय के इन सख्त रुख से स्पष्ट है कि पुराने और लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। अदालत की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कानूनी हलकों में इसकी चर्चा जोरों पर है।
📲Get App