🔥 TRENDING जज के पद पर चयनित पूर्व छात्रा विजय लक... બગસરાના કડાયા ગામમાં થ્રેસર મશીનમાં પર... दिव्या की 24 दिन की कैद: केन‑बेतवा आंद... दिवंगत कर्मचारी की धनराशि के बंटवारे क... नीमराना में बालक कृष्णा के अपहरण के आर... અમદાવાદમાં યાર્ડમાં થયેલી ચોરી, ખેડૂતએ...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अरवल में अब तक 163 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 23 Oct 2026, 08:49 AM 👁 20
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

अरवल। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को गति देने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में डीएम अमृषा बैंस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन और व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। जिले में अब तक 163 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार से अधिकतम 78 हजार तथा बिहार सरकार से अधिकतम 20 हजार रुपये तक अनुदान मिल सकता है। डीएम ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए सोलर मेले के आयोजन का निर्देश दिया। बैठक में डीडीसी शैलेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं सोलर वेंडर मौजूद रहे।
📲Get App