🔥 TRENDING અદાણી ફાઉન્ડેશન દ્વારા ઉમરપાડા માં નવજ... Delhi HC Rejects Bail for Rapido Cab R... Azerbaijan Tourism Wraps Up Three-City... એરપોર્ટથી ભીમપોર ગેટ સુધીનો 60મીટર પહો... High Court Relief for Ex‑Serviceman De... સુરત સાયબર ક્રાઇમ સેલે ₹14.47 લાખની ઑન...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अरावली के पहाड़-चट्टान को कैनवास पर उताराः काले रंग से कलाकृतियों को बनाया आकर्षक, जयपुर में विद्यासागर उपाध्याय की प्रदर्शनी शुरू

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 24 Nov 2026, 10:29 PM 👁 4
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अरावली की पहाड़ियो ं का विस्तार, चट्टानो ं की बनावट, पत्थरों की परतें और मार्बल की सतहो ं पर समय के साथ उभरने वाले निशान। कुछ ऐस े ही प्रकृति के दृश्यों को जयपुर के 79 साल के चित्रकार विद्यासागर उपाध्याय ने कैनवास पर दिखाया है। उपाध्याय की एकल कला प्रदर्शनी 'अरावली' की मंगलवार से शुरुआत हुई।

प्रदर्शनी में कलाकार ने अरावली पर्वतमाला से प्रेरित

प्राकृतिक संरचनाओं, रंगों, बनावटों और आकृतियों को अमूर्त कला के माध्यम से प्रस्तुत किया है। यहा ं पहाड़ो ं की हूबहू तस्वीरें नही ं हैं, बल्कि उनके भीतर छिपे आकार, रंगों की गहराई और प्रकृति की अपनी लय को कैनवास पर महसूस किया जा सकता है।

प्रदर्शनी की कलाकृतियो ं में अरावली केवल एक भौगोलिक संरचना के रूप में दिखाई नही ं देती, बल्कि एक जीवंत अनुभव की तरह सामन े आती है। कही ं पहाड़ी ढलानों की अनियमित आकृतियां दिखाई देती ह ैं तो कही ं चट्टानो ं के कटाव और उनकी परतों से प्रेरित संरचनाए ं नजर आती हैं।
📲Get App