🔥 TRENDING नवरात्रोत्सवात जानराववाडीतील भव्य महाप... पाली जिले में पंचायती राज चुनाव को लेक... भुसावळमध्ये दरोड्यापूर्वीच टोळीला बेड्... મુંદરા પોલીસ સ્ટેશન વિસ્તારમાં આવેલ ભુ... One Killed in Gunmen Attack Outside Bl... Tiger Shroff Car Firing: Video Shows 3...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अरवल के 39वें एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने ग्रहण किया पदभार

✍️ Reporter: Kumar Raushan 🗓 19 Oct 2026, 12:08 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अरवल के नवपदस्थापित एसपी ने अरवल जिले के समस्त नागरिकों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अरवल के 39वें एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने ग्रहण किया पदभार
दशहरा में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराना प्राथमिकता
मृत्युंजय कुमार अरवल। अरवल जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वे जिले के 39वें पुलिस अधीक्षक हैं। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि वर्तमान में दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।
एसपी ने कहा कि जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके साथ ही बिहार में लागू शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा, ताकि कहीं भी शांति व्यवस्था प्रभावित न हो। आम लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि दशहरा का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
नवपदस्थापित एसपी ने अरवल जिले के समस्त नागरिकों को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में शांतिपूर्ण पर्व आयोजन, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर पुलिस प्रशासन का विशेष जोर रहेगा।
📲Get App