Health
अर्श हॉस्पिटल की निःशुल्क चिकित्सा शिविर व एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ
पितृपक्ष मेले में अर्श हॉस्पिटल का निःशुल्क चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ
गयाजी। विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आर्षेय हरिहंत फाउंडेशन के तत्वावधान में एपी कॉलोनी स्थित अर्श सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से विष्णुपद मंदिर के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। शिविर में पितृपक्ष मेला के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों को चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन शनिवार को गया नगर निगम के मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, शांति निकेतन एकेडमी के निदेशक हरि प्रपन्ना उर्फ पप्पू जी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद भदानी एवं अर्श हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड अमर पांडेय ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
शांति निकेतन एकेडमी सह शांति निकेतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक हरि प्रपन्ना उर्फ पप्पू जी ने कहा — कि पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों के पिंडदान और तर्पण के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अर्श हॉस्पिटल की ओर से विष्णुपद मंदिर के समीप निःशुल्क चिकित्सा शिविर और एंबुलेंस सेवा की शुरुआत एक सराहनीय जनसेवा पहल है। मेले के दौरान किसी तीर्थयात्री को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल चिकित्सा परामर्श, प्राथमिक उपचार और आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा मिलना काफी महत्वपूर्ण है।
हरि प्रपन्ना जी ने कहा कि "अतिथि देवो भवः" की परंपरा केवल स्वागत तक सीमित नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अर्श हॉस्पिटल की पूरी टीम को इस सेवा कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की पहल से गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं के बीच सेवा और अपनत्व का संदेश जाएगा।
मेयर गणेश पासवान ने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गयाजी आते हैं। ऐसे में तीर्थयात्रियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए अर्श हॉस्पिटल की ओर से लगाया गया यह शिविर सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि गयाजी आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री यहां से बेहतर अनुभव लेकर जाए, इसके लिए सेवा और सुविधा दोनों महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में इस तरह की पहल तीर्थयात्रियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उन्होंने अर्श हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. नवनीत निश्चल एवं उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। ऐसे समय में तीर्थयात्रियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में सामाजिक संस्थाओं और निजी संस्थानों की भागीदारी से सेवा भावना और मजबूत होती है। अर्श हॉस्पिटल की यह पहल तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के समय तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में उपयोगी होगी।
अर्श हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. नवनीत निश्चल ने कहा कि शिविर में हॉस्पिटल के चिकित्सकों की ओर से प्रतिदिन तीर्थयात्रियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी तीर्थयात्री को प्राथमिक उपचार से अधिक चिकित्सा की आवश्यकता होती है, तो उसके लिए शिविर स्थल पर निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर मरीज को अस्पताल ले जाकर वहां भी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ सेवा करना है। गयाजी आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए हॉस्पिटल की टीम पूरी तत्परता के साथ सेवा में जुटी रहेगी। इसके अलावा निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर रमेश कुमार, मार्केटिंग हेड अमर पांडेय, अमित कुमार, जदयू नेत्री भारती प्रियदर्शनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.