🔥 TRENDING Karnataka Food and Rural Employment Bo... करौली जिला कलेक्टर ने नादौती के मतदान... Indian Traditional Snacks Rank Among W... बड़ी खबर सिकराय से मुरलीपुर गॉव से खबर दिल्ली के विकास में योगदान के लिए अमित... Chikmagalur launches star rating syste...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 08:14 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

फारबिसगंज में 102 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार अररिया जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज क्षेत्र में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के

अररिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
फारबिसगंज में 102 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
अररिया जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फारबिसगंज क्षेत्र में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के पास से 102 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
21 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ढोलबज्जा बाबा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. बारीक (31) और मो. आशिक (29), दोनों निवासी अदराहा मदरगंज, थाना सिमराहा, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, मो. आशिक का पूर्व आपराधिक इतिहास भी बताया गया है।
इस मामले में फारबिसगंज थाना कांड संख्या 685/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
📍 स्थान: फारबिसगंज, अररिया (बिहार)
📲Get App