🔥 ट्रेंडिंग बिहार के बांका में सामुदायिक स्वास्थ्य... पंच-सरपंच चुनाव में फर्जी मतदान पर हंग... नवादा के नरहट प्रखंड में ई-किसान भवन ज... घूसखोर अधिकारी झूठी कहानी से फंसा, गाड... नवादा के नरहट प्रखंड में ई-किसान भवन ज... साइबर सुरक्षा विभाग ने दिवाली के नाम प...
30 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

अररिया जनता दरबार में 59 मामलों की सुनवाई, जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 30 अक्टू. 2026, 09:00 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया के जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 59 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अररिया, 30 अक्टूबर 2026: आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित सभागार में जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें कुल 59 मामलों की सुनवाई की गई।

जिला पदाधिकारी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजनों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करना होगा।

जनता दरबार में सोनपुर, नरपतगंज निवासी रामकुमार मेहता ने भूमि अधिग्रहण से संबंधित मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत की। इसके अलावा, कोशकापुर उत्तर, रानीगंज निवासी जगत नारायण मंडल ने गलत तरीके से नामांतरण किए जाने, धनहा, रानीगंज निवासी नंदकिशोर यादव ने निजी भूमि पर जबरन गृह निर्माण किए जाने तथा बेलवा, अररिया निवासी शाहरुख हुसैन ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड ऋण माफी को लेकर आवेदन दिया।

इसी प्रकार गयासपुर, पलासी निवासी भोला शाह ने दाखिल-खारिज पर रोक लगाने, नुकटाखुर्द, पलासी निवासी नीरा देवी ने निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने, अररिया निवासी निशि कुमारी ने गृह प्रखंड के निकट पदस्थापन तथा बाघमारा, फारबिसगंज निवासी कृत्यानंद मंडल ने निजी भूमि पर कब्जा किए जाने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। बेचन यादव, प्रभा गुप्ता, सपना कुमारी, अशोक कुमार, कर्पूरी देवी, विद्यानंद यादव सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया, जिन पर जिला प्रशासन ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
📲Get App