🔥 TRENDING પંડોળી ગામમાં નાવડી પલટી, પત્રકાર આસિફ... BRICS Week Highlights Alternatives to... Rajasthan United to Host Gokulam Keral... ಅಂತರ್ಜಾತೀಯ ವಿವಾಹಿತ ಮಹಿಳೆಗೆ ಬಹಿಷ್ಕಾರ ಅಖ... CM Dr. Mohan Yadav inaugurates BJP's n... Indore Food Dept Bans Sale of 600kg Ma...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

अररिया: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 57 मामलों की हुई सुनवाई

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 06 Nov 2026, 10:18 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं से संबंधित 57 आवेदनों पर सुनवाई की और अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।

आमजनों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु समाहरणालय स्थित परमान सभागार में जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित कुल 57 आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमानुसार जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्राप्त शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें।

जनता दरबार में विभिन्न प्रकार की शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें सोनपुर निवासी हरिश्चंद्र मंडल ने घर में आग लगने से हुई क्षति के मुआवजे की मांग की, तो नरपतगंज के अब्दुल खालिक ने आवास योजना के तहत फर्जी जियो टैगिंग कर अवैध उगाही की शिकायत की। इसके अतिरिक्त, इटहरा निवासी नरेश कुमार विश्वास ने अररिया-सुपौल बड़ी रेल परियोजना के निर्माण हेतु मुआवजे की समस्या रखी, जबकि जोकीहाट के मोहम्मद नौशाद ने बिजली बिल में सुधार और भोला शाह ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।

इसके साथ ही भूषण भगत, शीला देवी, सुधीर ऋषिदेव, नसीम अहमद और रंजीत यादव सहित अन्य फरियादियों ने भी अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न की जाए और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📲Get App