Local
अररिया: जिला परिषद सदस्य संगीता देवी की सासु मां मीरा देवी को दी गई श्रद्धांजलि
अररिया जिले के गैयारी स्थित आवास पर जिला परिषद सदस्य संगीता देवी की सासु मां एवं प्रतिनिधि जितेंद्र यादव की माता मीरा देवी के संपीडन कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अररिया जिले के गैयारी स्थित आवास पर जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 22 की सदस्य संगीता देवी की सासु मां तथा प्रतिनिधि श्री जितेंद्र यादव (लालू यादव) जी की पूजनीय माता मीरा देवी के संपीडन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की और ईश्वर से उनकी शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दुखद अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, अररिया रामपुर कोडरकट्टी के मुखिया राजेश सिंह, तथा क्षेत्र संख्या 17 के जिला परिषद सदस्य आकाश राज सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
आयोजनकर्ताओं ने ईश्वर से कामना की कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम कष्ट को सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।