Crime
अररिया: भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर
Watch on:
▶️ YouTube
भरगामा के थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को गंभीर कदाचार के आरोपों के चलते लाइन हाजिर किया गया है। यह कार्रवाई अररिया एसपी की अनुशंसा पर आईजी विवेकानंद द्वारा की गई है।
अररिया जिले के भरगामा थाना के थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को गंभीर कदाचार के आरोपों के चलते लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर कर्तव्य निर्वहन में गंभीर चूक, आसूचना संकलन में कमी और थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने के आरोप हैं।
यह कार्रवाई अररिया के पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा के बाद पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानंद द्वारा की गई है। इस कदम से पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।
सूत्रों के अनुसार, इस मामले में आगे विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी बढ़ाई जा सकती है।