🔥 TRENDING हजारीबाग डीसी हेमन्त सती ने जनता दरबार... बलिया: सरयू के कटान से महाराजपुर में त... Tiranga Yatra Begins at Connaught Plac... Railways Provides Temporary Halt to 20... Tiger Trishul Attempts Tree Climb in S... Ancient Maa Singhvahini Temple in Bhat...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया, 16 अक्टूबर 2026
Local

अररिया, 16 अक्टूबर 2026

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 16 Oct 2026, 05:36 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

26 एवं 27 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर, 25 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन जिले के युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्म

अररिया, 16 अक्टूबर 2026
26 एवं 27 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर, 25 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन
जिले के युवाओं की कला, संस्कृति एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अररिया में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को खेल भवन-सह-व्यायामशाला, अररिया में निर्धारित है। इस उत्सव में जिले के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों तथा संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
युवा उत्सव के दौरान समूह लोकनृत्य, समूह लोकगीत, चित्रकला (पेंटिंग), कविता लेखन एवं नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। नुक्कड़ नाटक का विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ निर्धारित किया गया है। इसके लिए अधिकतम सात मिनट का समय तथा 10 प्रतिभागियों की संख्या निर्धारित है। कविता लेखन में अधिकतम 500 शब्दों की सीमा होगी तथा इसके लिए डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा।
समूह लोकनृत्य एवं समूह लोकगीत में अधिकतम 10 कलाकार भाग ले सकेंगे। इनमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिकतम सात कलाकार तथा 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के तीन सहयोगी कलाकार शामिल हो सकेंगे। दोनों विधाओं की प्रस्तुति के लिए पांच से आठ मिनट का समय निर्धारित है। समूह लोकनृत्य में रिकॉर्डेड संगीत की अनुमति नहीं होगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक युवाओं के लिए My Bharat Portal (mybharat.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण के बाद प्राप्त My Bharat ID की छायाप्रति आवेदन के साथ संलग्न करनी होगी। निर्धारित नियमों के अनुसार, प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक ही विधा में भाग ले सकेगा।
आयु संबंधी निर्धारित पात्रता के अनुसार, प्रतिभागियों की आयु 17 अगस्त 2026 तक 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन खेल भवन -सह- व्यायामशाला, अररिया में जमा कर सकते हैं।
सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, संगीत शिक्षकों तथा कला शिक्षकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संस्थानों के योग्य एवं इच्छुक युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन युवाओं को अपनी कला एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अपनी पहचान बनाने का मंच प्रदान करेगा।
📲Get App