🔥 ट्रेंडिंग एम्स में नर्सिंग ऑफिसर चयनित विकास गौत... માણેકપોર ગામમાં નવી ગ્રામ પંચાયત ભવનનુ... ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਗੈਂਗਵਾਰ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ 'ਤੇ ਐ... नवरात्र में नौ देवियों के नौ अवतारों क... સુરતમાં ૧૬ નકલી ડોક્ટરો ઝડપાયા: આરોગ્ય... नागरिक अधिकार और न्याय के लिए दिल्ली म...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया, 14 अक्टूबर 2026
खेल

अररिया, 14 अक्टूबर 2026

✍️ रिपोर्टर: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 अक्टू. 2026, 07:44 PM 👁 16
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त

अररिया, 14 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य समापन, जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडलीय) विद्यालय शतरंज बालक प्रतियोगिता 2026-27 का समारोह आयोजित कर समापन किया।
खेल भवन -सह- व्यायामशाला, अररिया में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में जिला पदाधिकारी श्री विनोद दूहन ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें तथा राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शतरंज जैसे खेल से एकाग्रता, तार्किक क्षमता, धैर्य एवं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है।
उन्होंने खिलाड़ियों को जीत-हार से सीख लेते हुए निरंतर अभ्यास करने तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा अररिया श्री सान्याल कुमार द्वारा बताया गया कि अंडर-14 बालक वर्ग में तिरहुत प्रमंडल के शिवांश बरनवाल ने प्रथम, दरभंगा के हर्ष वर्धन सिंह ने द्वितीय तथा सारण के पार्थवाह ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में सारण प्रमंडल के मयंक सिन्हा ने प्रथम, दरभंगा के आर्यन कुमार ने द्वितीय तथा पटना के सत्यम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में पटना प्रमंडल के आचिंत्य कश्यप ने प्रथम एवं तन्मय राज ने द्वितीय तथा मगध के अनिकेत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह में जिला पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
जिला प्रशासन अररिया
Information & Public Relations Dep
📲Get App