🔥 TRENDING वाराणसी में चाइनीज मांझे के खिलाफ जन ज... रामसिंह शेखावत ने रूपपुरा में ग्राम वि... माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ज... ठाणे जिल्ह्यात दुष्काळी परिस्थितीची प्... बीदर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से खो... પ્રાંસલા-પરડવા રોડનું રૂ. ૩ કરોડ ૨ લાખ...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया, 13 अक्टूबर 2026
Education

अररिया, 13 अक्टूबर 2026

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 14 Oct 2026, 12:20 PM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

महिला पर्यवेक्षिका नियोजन को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक, नियोजन की कार्रवाई तेज करने का निर्देश जिला पदाधिकारी अररिया -सह- अध्यक्ष, चयन समिति विनोद दूहन

अररिया, 13 अक्टूबर 2026
महिला पर्यवेक्षिका नियोजन को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक, नियोजन की कार्रवाई तेज करने का निर्देश
जिला पदाधिकारी अररिया -सह- अध्यक्ष, चयन समिति विनोद दूहन की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS) के अंतर्गत अररिया जिले में अनुबंध आधारित सीधी भर्ती के माध्यम से महिला पर्यवेक्षिका के कुल 20 रिक्त पदों पर नियोजन को लेकर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी -सह- सदस्य सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से वर्ष 2019 में ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इसके तहत कुल 6,238 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
बैठक में चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। चयन समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि मार्गदर्शिका में निहित प्रावधानों के आलोक में औपबंधिक मेधा सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद चयन समिति से अनुमोदन प्राप्त कर उक्त सूची को जिला की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
औपबंधिक मेधा सूची के प्रकाशन के उपरांत अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच के लिए स्क्रूटिनी कमिटी का गठन किया जाएगा। कमिटी द्वारा प्रमाण-पत्रों का मिलान एवं सत्यापन किए जाने के बाद नियोजन की प्रक्रिया में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App